पिथौरागढ़

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग


पिथौरागढ़: आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमला करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर पिथौरागढ़ भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की है।

गुरुवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा सहारनपुर के देववंद में चंद्रशेखर पर हमला किया गया पूर्व में अपनी सुरक्षा और जान को खतरे को लेकर उन्होंने लखनऊ पुलिस को पत्र देकर अवगत कराया था। पर उक्त पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कहा शासन-प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया, जो बहुत ही निराशाजनक है।

यह भी पढ़ें 👉  थाना मुनस्यारी पुलिस द्वारा बरामद किया अवैध तरीके से रखा हुआ विस्फोटक पदार्थ, सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के विरुद्ध किया मुकदमा पंजीकृत

इस दौरान कुमाऊं मण्डल संयोजक गोविंद बौद्ध, अमित पुरानी जिला संयोजक, गणेश कुमार कोषाध्यक्ष, संजय लोहिया, अनिल कुमार, सूरज राम जिला संगठन सचिव, हरीश प्रसाद ब्लाक संयोजक, विजय प्रकाश, पवन कुमार ब्लाक मीडिया प्रभारी, शेखर कुमार, सुरेश धपोला ग्राम उपाध्यक्ष, जीवन राम, अमित धपोला, गोपाल राम सिरौला मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top