पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ पुलिस की साइबर सैल टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में 25,000/-रू0 की धनराशि कराई वापस 

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली के नेतृत्व में जनपद पुलिस की साइबर सैल व फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट द्वारा साइबर फ्राड/ फाइनेंशियल फ्रॉड से सम्बन्धित मामलों में जागरूकता के साथ- साथ प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में शिकायतकर्ता अक्षय कुमार, निवासी आर्मी कैण्ट धारचूला द्वारा गूगल पे के माध्यम से 50,000/- रु0 की धोखाधड़ी होने के सम्बन्ध में NCRP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज की गयी थी, जो साइबर सैल, पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़ को प्राप्त हुई।

जिस पर साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन विवरण इत्यादि चैक कर आवश्यक पत्राचार करने के पश्चात शिकायतकर्ता के खाते में 25,000/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई, शेष धनराशि वापस कराये जाने की प्रक्रिया जारी है। उक्त व्यक्ति द्वारा साइबर टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर काफी लम्बे समय से फरार चल रहे 10-10 हजार के दो ईनामी अपराधियों को पिथौरागढ़ पुलिस ने हरियाणा एवं बागेश्वर से किया गिरफ्तार

साइबर अपराधी नये-नये तरीको के जाल बिछाकर लोगों की मेहनत की कमाई से अपनी जेब भर रहे हैं। यदि आप गूगल पे, फोन- पे, पेटीएम आदि प्रयोग कर रहे हैं तो सावधान रहें। जब आप डिजिटल माध्यम से लेन-देन करते हैं तो ठगी की सम्भावनाए भी बढ़ जाती हैं। किसी भी अनजान कॉल/ लिंक पर विश्वास करके अपने बैंक एकाउन्ट की निजी जानकारी किसी को भी शेयर न करें, न ही किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च हिमालयी क्षेत्र में बसे मल्ला जोहार तथा रालम के 13 माइग्रेशन गांवो की समस्याओं के समाधान को लेकर आज पंचायत प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के मध्य बैठक

यदि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तत्काल हेल्पलाइन नम्बर- 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीकी थाना व साइबर सैल पिथौरागढ़ को सूचित करें। साइबर सैल टीम में उ0नि0 मनोज पाण्डेय- प्रभारी साइबर सैल, का0 मनोज कुमार,  का0 विपिन ओली शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top