पिथौरागढ़

कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 19 अगस्त 2021

पिथौरागढ़ जिले में कोरोना संक्रमण के  प्रसार को रोके जाने हेतु लगातार सैम्पलिंग एवं वैक्सीनेशन कार्य जारी है। गुरुवार 19 अगस्त को कुल 1435 सैम्पलिंग में से 2 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए पॉजिटिविटी दर 0.13% रही। जिले में वर्तमान तक कुल 160 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। गुरुवार को 1 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान तक पिथौरागढ़ जिले में कुल 9644 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो गए हैं। गुरुवार तक जिले में कुल 19 एक्टिव केस हैं।

बागेश्वर मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनीता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 258 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 112800 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के  6101 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 6005 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके है । शेष 40 संक्रमित मरीज घर में आईसोलशन में हैं तथा अबतक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के कोई केस नहीं आये हैं। तथा आज 05 मरीज डिस्चार्ज किये गए है।

यह भी पढ़ें 👉  युवती का पीछा कर, छेड़-छाड़ व मानसिक उत्पीड़न करने के मामले में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top