पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लापता हवाई सेवा को लेकर निकाली दूरबीन यात्रा

पिथौरागढ़ –  सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लापता हवाई सेवा को लेकर दूरबीन यात्रा निकाली गयी। पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिलढुकरी से नैनीसैनी तक दूरबीन यात्रा निकाली। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि 2017 से पहले कांग्रेस सरकार ने नैनी सैनी हवाई अड्डे पर करोड़ों की लागत से कार्य करवाया और एयरपोर्ट को मानक अनुसार बनाकर 2 माह तक फ्री हवाई सेवा प्रारंभ की। जैसे ही 2017 में भाजपा सरकार  सत्ता में आई तो उन्होंने पिथौरागढ़ से हवाई जहाज की सेवा बंद कर दी

और कुछ समय जो जहाज चलाया भी तो वो या तो रन वे से बाहर उतारा ,या कभी उसके टायर खुल गए या कभी हवा ने ही उसके दरवाजे खुल गए ,और अब तो हवाई जहाज उड़ना तो बंद हुआ ही। अब तो आसमान में भी हवाई जहाज दिखना बंद हो गया है। कहा कि अगर भाजपा ने पिथौरागढ़ की जनता को ठगना बंद नही किया तो उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस उप महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र, नैनीताल के जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों व पुलिस परिजनों के बीच विभिन्न खेल- कूद प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

इस दौरान दूरबीन यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर,भुवन पांडे,मनोज ओझा,मुस्तकीन ,पवन माहरा, पदमा बिष्ट ,शिवानी कोहली,मुकेश पंत, तिलक जोशी,सुभाष पुनेडा,निर्मल लोहिया,मदन भट,नारायण कोहली, करन सिंह,शुभम बिष्ट,नवीन ऐरी,शिवम पंत,कमलेश कसन्याल,रजत विश्वकर्मा,आशीष हावर्ड,शाहबाज खान,कविराज सिंह,त्रिलोक बिष्ट,हिमांशु ओझा,ऋषभ कल्पासी,जीवन कोहली,अभिषेक बोरा,राहुल भट,अक्षय कुंवर,जावेद खान,दानू कन्याल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top