पिथौरागढ़

ऑल वेदर रोड को लेकर काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रर्दशन

पिथौरागढ़– बरसात के दौरान लगातार बंद हो रही ऑल वेदर रोड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पिथौरागढ़ जिलाधिकारी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर का कहना है कि करोड़ों रुपए की लागत से बनी ऑल वेदर रोड पहली बरसात में ही ढह गई है।

आए दिन सड़क बंद होने से पिथौरागढ़ के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । सड़क बंद होने से राशन और सब्जी जैसी जरूरी चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं । कांग्रेस ने सरकार से ऑल वेदर रोड की निर्माण कर रही कंपनी का लाइसेंस रद्द करने के साथ ही सड़क की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  5 सितंबर से 12 सितंबर तक पिथौरागढ़ स्थित जनरल बीसी जोशी एपीएस स्कूल में जनपद पिथौरागढ़ एवं चंपावत के आवेदकों की अग्निवीर सेना भर्ती रैली का होगा आयोजन

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top