पिथौरागढ़

सीओ ऑपरेशन ने संभाली फील्ड की कमान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अप्रिय घटनाओं को रोकने व सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान के तहत दिनांक 16.10.2022 को पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली चैकिंग पर निकले तथा शहर क्षेत्रांतर्गत चैकिंग पर निकले हुए पुलिस टीमों को ब्रीफ करते रहे व स्वयं भी वाहनों को रोककर चालकों को एल्कोमीटर से चैक किया गया।

इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा 07, थाना कनालीछीना द्वारा 01, थाना गंगोलीहाट द्वारा 02 तथा थाना बेरीनाग पुलिस द्वारा 01, कुल 11 वाहन चालकों को एम0वी0 एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत गिरफ्तार कर वाहनों को सीज किया गया। सभी वाहन चालकों के डीएल निलम्बन की भी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर सैल पिथौरागढ़ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गूगल-पे के माध्यम से गलती से दूसरे के खाते में गई 20,000/- रु0 की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top