पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 8 जुलाई को करेंगे जनपद पिथौरागढ़ का दौरा

दौरा

पिथौरागढ़ :प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पिथौरागढ़ भगवत प्रसाद पाण्डेय ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी का आगामी 8 से 10 जुलाई 2022 तक जनपद पिथौरागढ़ का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक 1 जुलाई 2022 को मध्यान्ह् 12ः30 बजे से जिला कार्यालय सभागार में आहूत की गयी है। जिलाधिकारी ने समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों को उक्त बैठक में निर्धारित समय पर पूर्ण जानकारियों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की जान खतरे में डालकर स्कूल की बस शराब के नशे में सड़कों पर दौड़ा रहा था वाहन चालक यातायात पुलिस ने गिरफ्तार कर बस की सीज
To Top