पिथौरागढ़

सुवालेख-झूणी मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 01 महिला की मृत्यु, मृतका के शव को पुलिस टीम द्वारा कड़ी मसक्कत के बाद मुख्य सड़क पर लाकर की गयी पंचायतनामा की कार्यवाही

पुलिस मीडिया सैल से पर प्राप्त सूचना के अनुसारआज दिनांक 28-03-2022 को जनपद पुलिस नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति ने सूचना दी की एक कार सुवालेख -झुणी मोटर मार्ग उगडी शेरा मे सड़क से नीचे गिर गयी। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी सहित प्रभारी थाना जाजरदेवल उ0नि0 मनोज पाण्डे मय पुलिस टीम/ 108ऐम्बुलेस / एस0डी0आर0एफ0 /राजस्व टीम, रैस्क्यू उपकरणों सहित घटनास्थल पहुँचे। 


मौके पर देखा कि एक ECO कार UK05B 1490 लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिरी थी जिसमे हिमालयन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक हीरा सिंह व उनकी पत्नी जानकी खाती कुल 2 लोग सवार थे, चालक हीरा सिंह कार से छटक गये जिससे उन्हें मामूली खरोंचे आयी जिनका 108 कर्मियों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चालक की पत्नी जानकी खाती उम्र 35 वर्ष की मृत्यु हो गयी । रैस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से शव को कड़ी मसक्कत के बाद मुख्य सड़क तक लाया गया तथा पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी महोत्सव के दौरान गोली चलाकर एक व्यक्ति को घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top