पिथौरागढ़

ब्रेकिंगः NH में पहाड़ी दरकने से एक मजदूर की हुई मौत, सेना की जिप्सी क्षतिग्रस्त

धारचूला: तवाघाट-लिपुलेख नेशनल हाइवे में लामारी पेलसीती झरने के पास पहाड़ी दरकने से एनएच में कार्य कर रहे गर्ग एंड गर्ग कंपनी के 45 वर्षीय डडेलधूरा नेपाल निवासी नर बहादुर रोका पुत्र प्रेम सिंह रोका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 38 वर्षीय पदम सिंह कुंवर पुत्र वीर सिंह दार्चुला नेपाल निवासी मजदूर घायल हो गया। घायल मजदूर को सीएससी धारचूला में उपचार हेतु लाया गया है। बोल्डरों की चपेट में आने से सेना के दो जवान बाल-बाल बच गए जबकि जिप्सी क्षतिग्रस्त हो गई।

गर्ग एंड गर्ग कंपनी के जेई महेंद्र धामी ने बताया कि मंगलवार की शाम चार बजे एनएच में ब्लास्टिंग के लिए मजदूर होल बनाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी खिसक गई। जिससे यह हादसा हो गया। दुर्घटना के दौरान धारचूला की ओर आ रही आर्मी की जिप्सी भी पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत रही कि सेना के दो जवान बाल-बाल बच गए। इस दौरान कंपनी की पोकलेन मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भंग की घोषणा के बाद खुशी में झूमे तीर्थ पुरोहित

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top