पिथौरागढ़

बड़ी खबर: उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

देहरादून– उत्तराखंड भाजपा विधायक दल ने सोमवार शाम भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी की उपस्थिति में पुष्कर सिंह धामी को अपना नेता चुना है। धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री होंगे।


उत्तराखंड में यह पहला मौका है, जब किसी दल ने सत्ता में रहते हुए विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल किया हो। उत्तराखंड में 2002 से हो रहे चुनाव में कांग्रेस, 2007 में भाजपा, 2012 में फिर कांग्रेस तथा इसके बाद 2017 और 2022 में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने 498 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

2017 में भाजपा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार बनाई थी, बाद में करीब चार साल का कार्यकाल पूरा कर चुके त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ले लिया गया था। उनके बाद तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बने, लेकिन उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं रहा। तीरथ सिंह रावत के बाद धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया। धामी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में ही भाजपा ने विधानसभा लड़ा और बहुमत हासिल किया।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top