पिथौरागढ़

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा किया गया थाना जाजरदेवल का वार्षिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह द्वारा आज दिनाँक- 21.06.2022 को थाना जाजरदेवल का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रताप सिंह नेगी, चौकी प्रभारी वड्डा जसवीर सिंह सहित थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, आर्म्स- एम्युनेशन, आपदा उपकरणों, अभिलेखों, सी.सी.टी.एन.एस., थाना भोजनालय, बैरकों, थाना परिसर इत्यादि का निरीक्षण किया गया। थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटिरों के सम्बन्ध में जानकारी भी ली गई।

 निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ –सफाई के साथ-साथ थाना भोजनालय, बैरक, इत्यादि की नियमित रुप से साफ-सफाई किये जाने, थाने के खराब भवनों,दीवारों, फर्नीचर इत्यादि की मरम्मत किए जाने तथा थानों में लम्बे समय से लम्बित विवेचना, जाँच अहकामातों के सफल निस्तारण व सीज किये गये वाहनों का यथासीघ्र निस्तारण कर नियमानुसार नीलामी की कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष जाजरदेवल को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधि0 / कर्म0 गणों के साथ सम्मेलन किया गया जिसमें उनके ड्यूटी व पारिवारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी तथा समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  हर वर्ष की तरह जाड़ों के मौसम में जरूरतमंदों के लिए गर्म कपड़े और जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नेकी की दीवार सिमलगैर बाजार से शुरू

सभी अधिकारी कर्मचारीगणों को वर्तमान में आपदा सीजन के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने हेतु तैयार व सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 13 अगस्त 2021

 तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीएलजी सदस्यों, व्यापार मण्डल पदाधिकारियों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों से समस्याओं व सुझावों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा समस्याओं का निस्तारण व सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया गया।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top