पिथौरागढ़

अवैध मादक पदार्थो की बिक्री तस्करी करने पर 58 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही


पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला के निर्देशन जनपद पिथौरागढ़ पुलिस में द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी/ होटल ढाबों की चैकिंग व पूल-स्नूकर सेन्टर आदि की चैकिंग अभियान चलाये जाने के क्रम में दिनांक 13.09.2021 को जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा निम्न प्रकार अभियोग पंजीकृत किये गये। कोतवाली पिथौरागढ़ से उ0नि0 पवन जोशी, के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 02 अलग-अलग स्थानों पर क्रमशः (1) मल्ल पैलेस के सामने अभियुक्त राजेन्द्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह नि0 होकरा मुनस्यारी को 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तथा (2) राजा होटल के पास अभि0 रमेश राम पुत्र किशन राम नि0 सिनेमालाईन पिथौरागढ़ को चाय पानी की दुकान में शराब बेचने व पिलाने पर 29 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ, गिरफ्तार किया गया।

थाना जाजरदेवल से उ0नि0 नरेन्द्र अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभि0 रविन्द्र पुत्र सुरेश चन्द्र उम्र 30 वर्ष को डान बास्को रोड मसानी मन्दिर के पास अवैध रूप से शराब बेचते हुए 40 पव्वे अंग्रेजी शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया।
 उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ व थाना जाजरदेवल में  धारा 60, 60/21 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य थानों द्वारा पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 55 चालान कर  15250/- रू समायोजन शुल्क वसूला गया। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 पवन जोशी, का0 पंकज पंगरिया,का0 कुंवर पाल,थाना जाजरदेवल,उ0नि0 नरेन्द्र सिंह अधिकारी,का0 गोविन्द वर्मा,का0 नन्दन सिंह,का0 नैन सिंह मौजूद रहे

To Top