हल्द्वानी

सरकार के अथक प्रयासों से महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर में जय मां शारदा जनकल्याण समिति ने महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। समिति की अध्यक्ष नीमा बिष्ट ने बताया कि की समिति द्वारा सिलाई बुनाई के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है  उनका हम लाभ ले रहे है। इस कार्य से  ना केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है, बल्कि वे अपने परिवारों का पालन पोषण करने के साथ रोजगार भी प्राप्त कर रही है।

 इस पहल से जुड़ी महिलाएं अब खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस कर रही है। जिसका परिणाम है, कि महिलाएं घर से बाहर निकलने के बजाय घर पर ही अच्छा काम करके अपनी आजीविका कमा रही है।  

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

राज्य सरकार का ये प्रयास ना केवल महिलाओं के लिए प्रेरणा का श्रोत है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर और उसमें बच्चों के संक्रमित होने की आशंकाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश

इन महिलाओं की मेहनत और संघर्ष ने यह सिद्ध कर दिया कि अगर अवसर और सही मार्गदर्शन मिले, तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती है। समिति की अध्यक्ष और सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। और आगे भी इस प्रकार की योजना और मार्गदर्शन के लिए सरकार से गुजारिश की है।

To Top