हल्द्वानी

इंदिरा विकास संकल्प यात्रा सुभाष नगर वार्ड-6 पहुँची


पिथौरागढ़– आज की यात्रा की भव्य शुरुआत हल्द्वानी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में अजंता चौराहे से हुयी। यात्रा में युवा जोश के साथ साथ वरिष्ठ जनों का भी भरपूर आशिर्वाद रहा।इंदिरा विकास संकल्प यात्रा अजंता चौराहे से शुरू होकर जनसंपर्क के माध्यम से पूरे सुभाष नगर वार्ड में गयी। इस दौरान युवा नेता सुमित हृदयेश ने स्थानीय निवासियों का आशिर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। सुमित हृदयेश ने बताया कि सुभाष नगर वार्ड पूरे उत्तराखंड में सबसे सुंदर वार्ड है और यहाँ के गणमान्य निवासियों का ह्रदय भी दया और ममता से भरपूर है और उनको हमेशा इस वार्ड से अभूतपूर्व प्यार और अपनापन मिला है।

 जनसंपर्क कार्यक्रम के उपरांत वार्ड-6 के पार्षद नरेन्द्र जीत सिंह ‘रोडू’ के नेतृत्व में दुर्गा माता मंदिर के पास जनसभा के उपरांत आज की यात्रा का सफल समापन हुआ। जनसभा में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के कार्यो और उनके व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे और सुमित ह्रदयेश को आगामी विधानसभा चुनाव में भारी वोटों से जीत का आशिर्वाद दिया।सुमित हृदयेश ने नम आँखों से सभी का आभार व्यक्त करते हुवे स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश जी के अधूरे विकास कार्यो को पूरा करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर जोर

आज की इंदिरा विकास संकल्प यात्रा मे विक्की त्रिपाठी, विकास छिमवाल, दीप चंद्र पाठक, हरीश परगाई, एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, सतनाम सिंह छतवाल, गुरप्रीत प्रिंस, अमरजीत सिंह बिंद्रा, राजेन्द्र खत्री, अमरजीत सिंह सेठी, बलवन्त सिंह आनंद, अमरजीत सिंह कपूर, कुलदीप सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह कोहली, आदर्श पाल सिंह, विकास गुणवंत, अभिनव छिमवाल, हर्षित जोशी, कैलाश कुंवर, मनीष मटियानी आदि का विशेष सहयोग रहा।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top