देश / विदेश

कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026: द्वितीय दल चीन के सुपुर्द, अगले चरण की यात्रा शुरू

पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के दूसरे दल ने मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सकुशल चीन में प्रवेश कर लिया। दल ने सुबह लगभग 7:00 बजे नाभीढांग से अपनी यात्रा शुरू की।


सुबह 9:00 बजे भारत-चीन सीमा पर आवश्यक इमिग्रेशन एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यात्रा दल का सफलतापूर्वक हैंडओवर किया गया। इसके उपरांत सभी श्रद्धालु चीन में प्रवेश कर अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: उत्तराखंड शासन में हुए IAS और PCS अधिकारियों के बड़े फेरबदल


प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यात्रा दल सुरक्षित है तथा यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप संचालित की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

To Top