गंगोलीहाट

नाबालिक के शारीरिक शोषण के षड्यंत्र में शामिल महिला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़: पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ के थाना गंगोलीहाट पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, नाबालिक के शारीरिक शोषण जैसे गंभीर और जघन्य अपराध में शामिल महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है, जो कि समाज में अपराधियों के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण सफलता है। बता दे विगत 6 अगस्त को गंगोलीहाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना गंगोलीहाट आकर सूचना दी गयी कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।  वादी की तहरीर पर थाना गंगोलीहाट में धारा 376(3), 504, 354 आईपीसी एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। एस0पी0 पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए उक्त प्रकरण में त्वरित आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया सी0ओ0 पिथौरागढ़, परवेज अली के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत से घटना संलिप्त 5 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने में कामयाबी हासिल की है। वहीं उक्त मामले में विवेचक उ0नि0 बबीता टम्टा की कड़ी मेहनत व लगन से विवेचना में पीड़िता के बयानों के आधार पर यह प्रकाश में आया कि एक महिला पीड़िता को अपने साथ ले जाकर ऐसी परिस्थितियाँ पैदा की जिससे पीड़िता इस जघन्य अपराध का शिकार हो गयी। अभियुक्ता महिला द्वारा अभियुक्त विनोद सिंह के साथ आपराधिक षड़यन्त्र रचा गया, विनोद सिंह द्वारा पीड़िता के साथ बलात्कार किया जिसमें अभियुक्ता महिला ने उसकी सहायता की गयी थी।

अभियुक्त विनोद सिंह व अन्य 4 अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं । उक्त विवेचना में धारा 120 बी0 भादवि व 16/17 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम द्वारा घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि मामले की जांच को पूरी तरह से निष्पक्ष और कानूनी दृष्टिकोण से आगे बढ़ाया जा सके।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पुलिस का यह कदम अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश देता है कि कानून के हाथ लंबे हैं, और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन इस तरह के अपराधों के खिलाफ लगातार मुस्तैद है और समाज में न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, पुलिस टीम उ0नि0 बबीता टम्टा, हे0 का0  देश दीपक, म0 का0 ज्योति कपकोटी शामिल रहे।

To Top