डीडीहाट

682वें दिन भी जारी रहा दिनेश गुरु रानी का पौधारोपण अभियान


डीडीहाट: उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्यभर में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 682वें दिन भी जारी रहा।

https://www.facebook.com/share/v/14f8KxD6cwY

अभियान के तहत डीडीहाट के बंदर लीमा खिरचना स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मंदिर के प्रमुख पुजारी चंचल सिंह खोलिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर


इस दौरान चंचल सिंह खोलिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद आवश्यक है और इस अभियान से सभी लोगों को जुड़ना चाहिए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।कार्यक्रम में त्रिभुवन और देवेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी ने मंत्री पर साधा निशाना


राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए उनका पौधारोपण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा

To Top