धारचूला

पिथौरागढ़ पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पिथौरागढ़: पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनाँक- 27.03.2023 को जनपद पिथौरागढ़ के कोतवाली धारचूला क्षेत्रान्तर्गत काकड़ पानी नारायण आश्रम रोड में सड़क निर्माण का कार्य करते समय अचानक पहाड़ी से पत्थर आने के कारण एक नेपाली मूल के मजदूर कालूराम पुत्र हरी राम उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम गोगले वार्ड – 6 जिला बैतड़ी नेपाल की पत्थरों के नीचे दबने से मृत्यु हो गई थी।

उक्त सूचना पर कोतवाली धारचूला से पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य करते हुए मृतक को पत्थरों के नीचे से निकाला गया तथा मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही कर, पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय धारचूला भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला के छारछूम में किया भारत नेपाल के बीच मोटर पुल का शिलान्यास

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top