कुमाऊँ

आपदा के दृष्टिगत सीजनल थाना गुंजी के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस बल को किया रवाना

पिथौरागढ़– आपदा सीजन के दृष्टिगत सीजनल थाना गुंजी के लिए जिलाधिकारी आंनद स्वरूप एवं पुलिस अधीक्षक सुखबीर  ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस कर्मचारियों को रवाना किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए आपदा काल के दौरान सजगतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।

प्रस्थान से पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को स्लीपिंग बैग्स,कैरम बोर्ड, खेल सामग्री, ड्राईफ्रूट्स, व अन्य आवश्यक सामग्री दी गयी । सभी को निर्देशित किया गया कि अपने स्वास्थ का ध्यान रखते हुए कर्तव्य का निर्वहन करेंगे तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सहायता भेजी जायेगी । इस दौरान कई पुलिस कर्मियों सहित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट पिथौरागढ़ ने दो पक्षों में हुए जमीन सम्बन्धी विवाद को सुलझाकर शिकायतकर्ता को वापस दिलाई उसकी जमीन

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top