क्राइम

लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी को थाना जाजरदेवल पुलिस ने खटीमा से किया गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक जनपद पिथौरागढ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत धारा 138 NI ACT में वांछित चल रहा अभियुक्त भुवन पटियाला पुत्र केदार दत्त निवासी धनौड़ा थाना जाजरदेवल, जिसका न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया था तथा पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहा था।
 वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष थाना जाजरदेवल  हेम पन्त के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.09.2021 को उक्त वारण्टी को खटीमा से गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 नरेन्द्र अधिकारी, उ0नि0 पूजा मेहरा,का0 नैन सिंह,का0 सुरेन्द्र सिंह मनराल मौजूद रहे।

To Top