क्राइम

Any Desk App के माध्यम से ठल लिए हजारों रुपये पिथौरागढ़ पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाई उसकी सम्पूर्ण धनराशि 

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनाँक- 13.05.2023 को शिकायतकर्ता निखिल वल्दिया, निवासी- आठगाँव शिलिंग, पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई थी कि, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा Any Desk App के माध्यम से उनके साथ कुल- 74,991/- रु0 की ठगी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा- 420 IPC के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उ0नि0 सुरेश कम्बोज, चौकी प्रभारी घाट द्वारा सम्पादित की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, नरेन्द्र पंत के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 सुरेश कम्बोज, चौकी प्रभारी घाट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा साइबर सैल की मदद से गहन पतारसी- सुरागरसी करते हुए विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त अचित्यो मण्डल पुत्र स्व0 पशुपति मण्डल, निवासी- गुल्जारबाग बंधपूल थाना जियागंज मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल, को उसके घर से गिरफ्त में लेकर धारा- 41 (क) सी0आर0पी0सी0 का नोटिस तामील कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने गुमशुदा किशोरी को चन्द घण्टों के अन्दर ही सकुशल बरामद कर, उसके परिजनों के किया सुपुर्द

उक्त अभियोग में धारा- 66 D IT Act की वृद्धि के पश्चात अभियोग की विवेचना *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, श्री चंचल शर्मा* द्वारा सम्पादित की जा रही है। इसी क्रम में विवेचक/ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, चंचल शर्मा व साइबर टीम द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के साथ हुई धोखाधड़ी से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि कुल- 74,991/- रु0 पीड़ित को वापस दिलवायी गई, जिसके द्वारा पिथौरागढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जनपद पिथौरागढ़ दौरा

किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीकी थाना व साइबर सैल पिथौरागढ़ को सूचित करें। साइबर टीम में शामिल उ0नि0 मनोज पाण्डेय, उ0नि0 पंकज तिवारी, का0 विपिन ओली, का0 मनोज कुमार,  महिला का0 गीता पवार शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top