क्राइम

थाना गंगोलीहाट पुलिस ने सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे 08 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, फड़ से 2700/- रू0 भी किये बरामद

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में, दिनांक 19.10.2022 को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर, कस्बा गंगोलीहाट में 08 व्यक्तियों को हार- जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। 

जुए के फड़ से 01 ताश की गड्डी व 2700/- रु0 नगद बरामद किये गए। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा- 13 सार्वजनिक जुआ अधिनिमय के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

अभियुक्तगण

01- कल्याण सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी भाटगांव, गंगोलीहाट।

02-मदन राम पुत्र किशन राम निवासी रोलथार (पल्लाधार),गंगोलीहाट।

03-देवेन्द्र सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम हनेरा, गंगोलीहाट। 

04-बहादुर सिंह पुत्र गुसाईं सिंह निवासी ग्राम हनेरा, गंगोलीहाट।

05-प्रकाश चन्द्र पुत्र हरगोविन्द पन्त निवासी ग्राम हनेरा, गंगोलीहाट। 

06-होशियार सिंह पुत्र देव सिंह निवासी ग्राम हनेरा,गंगोलीहाट। 

07-आनन्द राम पुत्र किशन राम निवासी ग्राम हनेरा, गंगोलीहाट।

08-सुभाष चन्द्र पुत्र स्व0 चन्दा राम निवासी ग्राम हनेरा, गंगोलीहाट। 

पुलिस टीम में उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट- थानाध्यक्ष गंगोलीहाट,प्रकाश चन्द्र,राहुल रावत,देश दीपक शामिल रहे।

To Top