क्राइम

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा व क्षेत्राधिकारी ऑप्स  सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक- 26.04.2022 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी चण्डाक क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान अभियुक्त राम सिंह भण्डारी पुत्र बहादुर सिंह भण्डारी निवासी मड़धुरा पिथौरागढ़ को छेड़ा तिराहे के पास 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उ0नि0 प्रदीप कुमार, का0 जयकुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चौकी घाट, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 5.7 ग्राम स्मैक के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी किया सीज

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top