क्राइम

लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी को कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह बोरा पुत्र त्रिलोक सिंह बोरा, निवासी- सिटोली (पैराड़) थाना व तहसील डीडीहाट जिला पिथौरागढ़, जो कि लम्बे समय से फरार चल रहा था।

 
जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया था, जिसे आज दिनाँक- 22.09.2021 को पुलिस टीम द्वारा सिटोली (पैराड़) डीडीहाट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार टीम में शामिल उ0नि0 बसन्त टम्टा, कानि0 383 ना0पु0 चन्दन सिंह मौजूद रहे।

To Top