उत्तराखण्ड

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज देहरादून पहुँचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

 

दिल्ली – आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड आयेंगे। कल आम आदमी पार्टी ने बिजली मुद्दे पर सीएम आवास घेराव कर बड़ा प्रदर्शन किया जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, उत्तराखंड खुद बिजली बनाता है, दूसरे राज्यों को बेचता भी है। फिर उत्तराखंड के लोगों को इतनी महँगी बिजली क्यों?दिल्ली अपनी बिजली नहीं बनाता,दूसरे राज्यों से खरीदता है। फिर भी दिल्ली में बिजली फ्री क्या उत्तराखंड वासियों को फ्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए? कल देहरादून में मिलते हैं।


एक तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के देहरादून आने पर कार्यकर्ताओं में जोश और इंतजार है वहीं कार्यकर्ता लंबे समय से अरविंद केजरीवाल का इंतजार कर रहे थे वो इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।
आन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुचेंगे जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस हाईकमान ने नियुक्त किये पर्यवेक्षक

उसके बाद वो सीधे, होटल मधुबन जाएंगे। दिन में 12.30 बजे, पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। उसके बाद उनका  कार्यकर्ताओं से मुलाकात का प्रोग्राम है । शाम 4 बजे बाद वो दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top