उत्तराखण्ड

कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 23 जुलाई 2021

शुक्रवार 23 जुलाई को पिथौरागढ़ जनपद में  कुल 652 एंटीजन, 7 त्रुनेट सैम्पल लिए गए जिनमें से 2 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गए। जनपद के बाहरी लैब में भेजे गए आरटीपीसीआर सैम्पल में से कुल 432 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें से 1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिले में कुल 1091 सैम्पलिंग में से कुल 3 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके अनुसार  पॉजीटिविटी दर 0.27% रही जिले में वर्तमान तक कुल 151 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। शुक्रवार तक जिले में कुल 33 एक्टिव केस हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा 19 सितम्बर से प्रारंभ


बागेश्वर मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनिता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु  181 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 107544 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के  6037 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 5976 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  नवागुन्तक जिलाधिकारी रीना जोशी ने सोमवार को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ का किया कार्यभार ग्रहण

शेष 05 संक्रमित मरीज घर में आईसोलशन में हैं तथा अबतक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना का कोई केस नहीं आया है। तथा आज 01 मरीज डिस्चार्ज किये गए हैं।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top