बड़ी खबर

बड़ी खबर : बेरोजगारों के लिए खुशखबरी पुलिस विभाग समेत 1614 पदों पर निकली भर्ती

देहरादून: प्रदेश में आज उत्तराखंड पुलिस व एक अन्य विभाग में कुल 1614 पदों पर भर्ती की सूचना जारी हुई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आज 2 भर्ती विज्ञापनों के द्वारा कुल 1614 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है। गृह विभाग के अंतर्गत आरक्षी (नागरिक पुलिस) आरक्षी (पी0ए0सी0 / आई०आर०बी०) तथा फायरमैन के कुल 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है। एक अन्य विज्ञप्ति के द्वारा विभिन्न विभागों में सांख्यिकी व संगणक श्रेणी के 93 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है। जिसकी जानकारी आप उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन से ले सकते हैं।


सांख्यिकी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 30.12.2021 से प्रारम्भ होंगे व दिनांक 12.02.2022 तक आवेदन पत्र भरे जायेंगे। पुलिस आरक्षी व फायरमैन के पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 03.01.2022 से प्रारम्भ होकर दिनांक 16.02.2022 तक चलेगी। पुलिस के पदों पर शैक्षिक अर्हता इंटरमीडिएट रखी गयी है। आयुसीमा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 18-23 वर्ष तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 18-26 वर्ष रखी गयी है। वहीं आरक्षण के अभ्यर्थियों को छूट भी है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ इंदिरा ह्रदयेश का निधन विधान सभा में शोक की लहर

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top