बड़ी खबर

उत्तराखंड से बड़ी खबर कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का आकस्मिक निधन

बागेश्वर: एक बड़ी खबर सामने आ रही है, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और बागेश्वर से विधायक चंदन राम दास का आज आकस्मिक निधन हो गया है। इस घटना के बाद उत्तराखंड मे तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है।

बागेश्वर के विधायक और उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। वह पिछले एक लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और बुधवार को जिला अस्पताल में उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड काँग्रेस को नेता प्रतिपक्ष के साथ मिले नए प्रदेश अध्यक्ष

बताते चलें कि वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। काबिन मंत्री चंदन राम दास के पास समाज कल्याण, परिवहन , लघु उद्योग का प्रभार था।

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताया है। चंदन राम दास के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त करते हुए कि ” मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
बता दे चंदन राम दास की राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ.
चंदन राम दास 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने.
इससे पहले वे एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव बने
1980 से चंदन राम दास ने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की.
2006 में भगत सिंह कोश्यारी के कहने पर भाजपा में शामिल हुए.
जिसके बाद 2007, 2012, 2017 और 2022 में लगातार विधायक चुने जाते रहे
2022 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें धामी सरकार में मंत्री बनाया गया।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top