उत्तराखण्ड

बड़ी खबर : उत्तराखंड में 1 सप्ताह और बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू

देहरादून से बड़ी खबर: उत्तराखंड प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में काफी कमी आ गई है। इसके साथ ही सक्रिय मामले भी काफी कम हो गए हैं। बावजूद इसके  प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को एक सप्ताह  के लिए और बढ़ा दिया है। जिसके तहत प्रदेश में 10 अगस्त तक कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। हालांकि, इस दौरान उत्तराखंड सरकार ने कोई अतिरिक्त राहत नहीं दी है। ऐसे में जो नियम पिछले सप्ताह से लागू थे वही नियम इस सप्ताह भी लागू रहेंगे।

बता दे पिछले हफ्ते 3 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया था। जिसे बढ़कर 10 अगस्त की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के अनुसार पूर्व में जारी की एसओपी में जो व्यवस्थाएं की गई थी, उन्ही व्यवस्थाओं को यथावत रखा जाएगा। इन सबके अतिरिक्त पर्यटक स्थलों पर जाने वाले सैलानियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के साथ ही RTPCR  की नेगेटिव रिपोर्ट या फिर वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगने की रिपोर्ट अनिवार्य होगी।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने पिथौरागढ़ में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का किया शुभारंभ, कहा अटल उत्कृष्ट विद्यालय के खुलने से गरीब घर के बच्चे को भी सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने का अवसर होगा प्राप्त

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top