बागेश्वर

बड़ी खबर: बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने की जीत दर्ज भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बागेश्वर– बागेश्वर उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गये हैं। भाजपा ने कांग्रेस को सीधी टक्कर में 2405 वोट के साथ बागेश्वर उपचुनाव में जीत दर्ज कि हैं, भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी पार्वती दास को जनता ने अपना आर्शीवाद देकर विधायक चुन लिया है। भाजपा ने कांग्रेस के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ था। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने लगातार प्रचार के दौरान अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में बागेश्वर में डेरा डाला हुआ था, आज घोषित परिणामों ने स्पष्ट कर दिया कि जनता का रूझान भाजपा के पक्ष में ही है। चुनाव परिणाम आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

अंतिम 14th राउंड – उपचुनाव अपडेट*
पार्वती दास BJP – 33247

यह भी पढ़ें 👉  वाहन में 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन किया सीज

बसंत कुमार CONG – 30842

NOTA – 1257

भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के बसंत कुमार को 2405 मतों से जीत दर्ज की है।

To Top