उत्तराखण्ड

नशे से नाता तोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो की मुहिम पर पिथौरागढ़ पुलिस और स्थानीय युवाओं के मध्य आयोजित कराए जा रहे विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन पर, नशा मुक्ति अभियान के तहत, पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष कनालीछीना उ0नि0 जावेद हसन द्वारा थाना कनालीछीना पुलिस और स्थानीय युवाओं के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिससे युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इससे युवाओं का ध्यान नशे में न रहकर, खेल कूद की ओर बढ़ेगा। पुलिस द्वारा सभी को नशे के दुष्परिणामों के सम्बंध में जानकारी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर के "सम्मान अभियान" के सम्बन्ध में आयोजित कार्यशाला में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग…

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top