उत्तराखण्ड

यूकेडी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से कॉमर्स के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इन मेधावी छात्रों में से सुहानी चौहान ने 91% अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया, इसी के साथ दूसरा स्थान मुनीश खान ने 90 % अंकों के साथ प्राप्त किया।

वहीं आयुषी नैनवाल ने 85% अंक प्राप्त किए और राजकृति राणा ने 84% के साथ घरवालों का नाम रोशन किया। इन सभी छात्रों ने Dr. Commerce Classes से कोचिंग प्राप्त की है और इनका कहना है कि आज अंकित घिल्डियाल सर की दी हुई शिक्षा दीक्षा की वजह से ही हम लोग यह अंक प्राप्त कर पाए हैं और एक अव्वल दर्जे की शिक्षा को ग्रहण कर पाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी मंत्रिमंडल में शामिल अजय भट्ट की प्रारंभिक शिक्षा पिथौरागढ़ में उनके अग्रज के सानिध्य में हुई


उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top