उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रधानमंत्री ने फोन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनने की बधाई और शुभकामनाएं दी गयी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि आपकी व्यक्तिगत रूप से दी गई बधाई मेरे लिए प्रेरणा-पुंज है। आपके मार्गदर्शन में मैं, मेरे सभी साथी और प्रदेश के कर्मठ कार्यकर्ता देवभूमि उत्तराखंड राज्य को विकास का अनुकरणीय उदाहरण बनाने के लिए दृढ़-संकल्पित हैं। आपका पुनः हृदय से आभार।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के स्कॉट ड्यूटी में लगा वाहन पलेटा के समीप पाले में फिसलने से सड़क पर पलटा

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top