उत्तराखण्ड

पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए किया मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी

खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी पिथौरागढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की गई कार्यकर्ताओं ने भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया। और इसके साथ ही आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की हुंकार भरी। वही इस कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे गणेश भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर निर्वाचित हुऐ पुष्कर धामी के मुख्यमंत्री बनने से जहाँ संगठन में खासा खुशी का माहौल है वही प्रदेश के युवाओं को भी नयी आस जगी है उन्होंने कहा कि सूबे के नव मुख्यमंत्री से जनता को बहुत आस व उम्मीद है जो कि निश्चित तौर पर पूरी होगी और राज्य विकास के नये आयाम प्राप्त होंगे कार्यक्रम में इन्दर लुंठी जिला उपाध्यक्ष भाजपा,पिथौरागढ़,ने कहा कि धामी के मुख्यमंत्री बनने से युवाओं में खुशी की लहर छाई है,युवाओं के लिए निश्चित तौर पर नये रोजगार के अवसर सरकार लायेगी कार्यक्रम में  मनोज मेहता जिला सोशल मीडिया सह-प्रभारी भाजपा,पिथौरागढ़, विनोद भट्ट अध्यक्ष दुग्ध संघ-पिथौरागढ़,जितेंद्र नगरकोटी पूर्व जिला मंत्री-भाजपा,पिथौरागढ़ सुनील धामी,नरेन्द्र धामी,अकबर खान,गोपाल चन्द्र रजवार, मनोज चौहान,शैलेश खर्कवाल, सुनील राजेन्द्र धामी, ललित महर, हरिओम धामी,दीपक जोशी, भुवन जोशी,रवि जंग और भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top