कुमाऊँ

शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जनपद पिथौरागढ़ के स्कूल रहेंगे बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 07.10.2022 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊ मण्डल के जनपदों में दिनांक 08.10.2022 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में दिनांक 08.10.2022 को जनपद पिथौरागढ़ में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने एक दिवसीय अवकाश घोषित किया  है। समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी अपने-अपने विद्यालय / कार्यालय में उपस्थित रहेंगें।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद पिथौरागढ़ में अंतिम दिन इतने हुए नामांकन……

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top