कुमाऊँ

कोरोना अपडेट पिथौरागढ़ बागेश्वर 16 जुलाई 2021

शुक्रवार 16 जुलाई को पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न केन्द्रों से 363 एंटीजन सैम्पल लिए गए जिनमें से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जनपद के बाहरी लैब में भेजे गए आरटीपीसीआर सैम्पल में से शुक्रवार को 525 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें से कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं हुआ।

शुक्रवार को कुल 888 सैम्पल में से 1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुआ। शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न कोविड केअर सेन्टर से कुल 9 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में  वर्तमान तक कुल 150 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। शुक्रवार तक जिले में विभिन्न कोविड केअर सेन्टर में कुल 23 एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें 👉  समस्याओं को लेकर डीएम से मिले विधायक महर

बागेश्वर मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनिता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 265 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 106236 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के  6035 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 5970 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके है। 

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में 12454 स्टूडेंट देंगे हाईस्कूल व इंटर बोर्ड की परीक्षा सोमवार से परीक्षा शुरू


शेष 09 संक्रमित मरीजों मे से 01 का ईलाज कोविड अस्पताल मे किया जा रहा है तथा 08 मरीज घर में आईसोलशन में हैं तथा अब तक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 02 केस आये है। तथा आज कोई  मरीज आज डिस्चार्ज नहीं किये गए हैं।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top