कुमाऊँ

पंचाचूली बेस कैम्प तक ट्रेकिंग कर पहुँचे कमिश्नर पर्यटकों की सुविधाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़: अपने चार दिवसीय जनपद भ्रमण के अंतिम दिन शुक्रवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के साथ ही, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी, एवं मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ डॉक्टर दीपक सैनी, पंचाचूली बेस कैंप तक ट्रैकिंग कर पहुंचे।

इस दौरान  कुमाऊं कमिश्नर द्वारा ट्रैक करते हुए, पर्यटकों हेतु सुविधाओं का निरीक्षण किया। दुग्तू गांव से पंचाचुली बेस कैंप मार्ग प्रारंभ करने पर, ट्रैक में फिसलन होने से  कुमाऊं कमिश्नर एवं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा नाराजगी जताते हुए, यात्रा मार्ग पर पाटल लगाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पंचाचुली बेस कैंप के मार्ग पर, ट्रैकिंग करते हुए  कुमाऊं कमिश्नर एवं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा, इस मार्ग की प्राकृतिक सौंदर्य एवं जैव विविधता को देखते हुए, इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा की गई। 

कुमाऊं कमिश्नर तथा जिलाधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा, स्थानीय गाइड से ट्रैकिंग करते हुए, यात्रा मार्ग  में स्थित उच्च हिमालयी वनस्पतियों, पुष्पों एवं विभिन्न प्रकार के वृक्षों की प्रजातियां के बारे में, जानकारी ली गई।  पंचाचुली बेस कैंप मार्ग पर आने वाले, पर्यटकों तथा ट्रैक्टर्स के साथ, यदि किसी प्रकार की दुर्घटना हो जाए तो, उस स्थिति में पर्यटकों के रेस्क्यू हेतु व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान यात्रा मार्ग पर कुछ मात्रा में कूड़ा मिलने पर नाराजगी जताते हुए,  कुमाऊं कमिश्नर एवं जिलाधिकारी द्वारा, पर्यावरण के प्रति संवेदनशील इस मार्ग पर कूड़ा, फैलाने वाले तत्वों का चालान करने के निर्देश दिए गए।

पंचाचुली बेस कैंप पहुंच कर आयुक्त कुमाऊं एवं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा, पर्यटकों से मुलाकात कर यात्रा मार्ग के दौरान उनकी समस्याओं को जाना।  पर्यटकों से फीडबैक लेकर सुधार करने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने बेस कैंप में ट्रैक्टर्स के विश्राम हेतु, निर्मित पॉट्स का भी निरीक्षण किया।  विभागीय अधिकारियों को शीघ्र क्षतिग्रस्त पॉट्स की मरम्मत के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बता दें कि विगत चार  दिनों से  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत जनपद भ्रमण पर थे। इस दौरान कमिश्नर द्वारा विकासखंड धारचूला अंतर्गत, दारमा घाटी में स्थित अधिकतर गावों का भ्रमण किया। तथा ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को, सुनकर उनका समाधान किया। क्षेत्रों में चल रहे विभागीय योजनाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर दीपक सैनी, उप जिलाधिकारी धारचूला मनजीत सिंह समेत सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने चार दिवसीय जनपद भ्रमण के अंतिम दिन शुक्रवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के साथ ही, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी, एवं मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ डॉक्टर दीपक सैनी, पंचाचूली बेस कैंप तक ट्रैकिंग कर पहुंचे। इस दौरान  कुमाऊं कमिश्नर द्वारा ट्रैक करते हुए, पर्यटकों हेतु सुविधाओं का निरीक्षण किया। दुग्तू गांव से पंचाचुली बेस कैंप मार्ग प्रारंभ करने पर, ट्रैक में फिसलन होने से  कुमाऊं कमिश्नर एवं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा नाराजगी जताते हुए, यात्रा मार्ग पर पाटल लगाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पंचाचुली बेस कैंप के मार्ग पर, ट्रैकिंग करते हुए  कुमाऊं कमिश्नर एवं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा, इस मार्ग की प्राकृतिक सौंदर्य एवं जैव विविधता को देखते हुए, इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा की गई। 

To Top