उत्तराखण्ड

काँग्रेस प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार पिथौरागढ़ के दो युवाओं को प्रदेश कार्यकारिणी में किया शामिल

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए पिथौरागढ़ से दो युवाओं को प्रदेश सचिव पद पर मनोनित किया गया। प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सुरेन्द्र प्रसाद व धीरेन्द्र चंद्र को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।


 उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी की तरफ निष्ठा एवं संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए दो युवाओं को संगठन ने अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, प्रदेश सचिव बनने पर सुरेन्द्र प्रसाद एवं धीरेन्द्र चंद्र द्वारा कांग्रेस हाई कमान व पूर्व विधायक मयूख महर का आभार व्यक्त किया और प्रण लिया की वह संगठन की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और पार्टी को मजबूती हेतु गांव गांव तक लोगो से संपर्क करेंगे।


प्रदेश सचिव बनने पर पूर्व विधायक मयूख महर,जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,भुवन पांडे,निर्मल लोहिया,संतोष गोस्वामी,जीवन कोहली,रोहित कोहली,रजत विश्वकर्मा,अभिषेक कोहली,शुभम बिष्ट ,प्रकाश देवली सहित अन्य लोगो ने खुशी व्यक्त की।

To Top