उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा दशाईथल के निकट स्थित हिमालयन ग्राम विकास समिति का किया स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़: हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा हिमालयन समिति की विशेषताओं के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। बिष्ट द्वारा बताया गया कि दूध डेयरी कार्य से क्षेत्र की लगभग 422 महिलाएं जुड़ी हैं, इन महिलाओं में से कुछ महिलाएं महीने में 8 हजार से 10 हजार की आय अर्जित कर रही है साथ ही इनके द्वारा निर्मित घरेलू उत्पादों के विक्रय हेतु बेरीनाग, नाचनी, गणाईगंगोली और गंगोलीहाट में विक्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक वर्ष में लगभग 12 दिन करीब 150 को ऑर्गेनिक खेती व प्लांटेशन की ट्रेनिंग दी जाती है। राजेंद्र बिष्ट द्वारा जैसमिन, कीवी, कैक्टस और कद्दू की सीड्स के बारे में जिलाधिकारी महोदय को बताया।

राजेंद्र बिष्ट बताया कि गाय के गोबर से ऑर्गेनिक खाद भी तैनात किया गया है और इसे तैयार करने की जानकारी ग्राम वासियों को भी दी गई है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा इनके कार्यों की सराहना की गई तथा भविष्य में इस कार्य को सुचारू रखने और लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।

To Top