उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कॉस्टेबलों वाहन चालकों के भर्ती प्रस्ताव शासन को भेजने के डीजीपी को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद सीएम पुष्कर धामी फ्रंटफुट में बेटिंग करते दिख रहे है।इसके लिए सीएम ने बीते रोज आईपीएस एसोसिएशन से भी मुलाकात की।इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ड्रग्स की रोकथाम के लिये कारगर प्रयासों की जरूरत बतायी है।

उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग पर ध्यान देने के साथ ही पुलिस कांस्टेबलों एवं वाहन चालकों के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी शासन को भेजने को डीजीपी को निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के नेतृत्व में आईपीएस एशोसियेशन के अधिकारियों ने भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ जिले को प्रकृति ने कई अनमोल दृश्यों ने नवाजा है प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने खेला गाँव में एक तालाब की फोटो रीट्वीट कर इस जगह पर स्विमिंग करने की इच्छा जाहिर की

मुख्यमंत्री ने करोना की इस महामारी के दौर में पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने पर ध्यान देने को कहा।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top