उत्तराखण्ड

महापौरों और निकाय अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री धामी का संवाद, शहरी विकास और जनसुविधाओं पर दिया जोर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के महापौरों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ संवाद कर शहरी विकास, जनसुविधाओं के विस्तार, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित नगरों के निर्माण तथा नागरिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाएं। साथ ही नगरों के संतुलित विकास को गति देने और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी को पुनः सीएम बनाये जाने पर भाजपा नेता भूपेश पंत के नेतृत्व में आतिशबाजी कर किया मिष्ठान वितरण

उन्होंने कहा कि सरकार शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, बेहतर यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी ने अमित शाह से की मुलाकात, जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल तथा दीप्ति रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने साइबर सैल की मदद से छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार

To Top