उत्तराखण्ड

बड़ी खबर : शिक्षकों के बाद प्रदेश सरकार स्कूलों में बच्चें बुलाने का जल्द कर सकती है फैसला शिक्षा विभाग कर रहा मंथन

उत्तराखंड में एक बार फिर स्कूल खोलने की कवायद शुरू होती दिख रही है अभी तक स्कूल खुले हैं तो केवल शिक्षकों को ही स्कूल आने के आदेश हुए हैं लेकिन जैसे -जैसे कोरोना के मामले घट रहे हैं उसके बाद अब स्कूलों में बच्चों को भी आने कि छूट के आदेश दिए जा सकते हैं शिक्षा विभाग इसको लेकर तैयारी में जुट गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में कक्षा 6 से बड़ी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को 50% क्षमता के साथ स्कूल आने की अनुमति दी जा सकती है हालांकि अभी छोटी कक्षाओं को लेकर क्या होगा इसको लेकर फैसला भी जल्द किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कर्मी द्वारा खोया हुआ मोबाइल फोन सम्बन्धित मोबाइल स्वामी को लौटाकर, दिया ईमानदारी का परिचय

बता दे कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर कम असर की बात कहते हुए  आईसीएमआर ने पहले प्राइमरी स्कूल खोलने की सलाह दी है हो सकता है इसके चलते राज्य सरकार अपनी नीति बदले शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि लगातार स्कूल बंद है इससे पढ़ाई पर बड़ा असर पड़ रहा है ऐसे में क्योंकि कोरोनावायरस का संक्रमण कम होता दिख रहा है स्कूलों पर भी विचार किया जा सकता है

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top