उत्तराखण्ड

आदि कैलाश यात्रा को देखते हुए कुलागाड़ बैली ब्रिज निर्माण में तेजी के निर्देश

पिथौरागढ़: धारचूला तहसील के अंतर्गत कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य का आज अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी ने कुलागाड़ पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने ब्रिज निर्माण की कार्यदाई संस्था बीआरओ के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्रिज का कार्य त्वरित गति से किया जाए ताकि जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था संचालित की जा सके।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित संस्था बीआरओ के अधिकारियों को कहा कि यह मार्ग कई मायनों में महत्वपूर्ण है, इसलिए लोगों की जरूरतों और पर्यटन गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए पुल बनाने का काम त्वरित गति से करें, जिससे यातायात जल्द शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश यात्रा के दृष्टिगत भी पुल अति महत्वपूर्ण है, इसलिए इस कार्य में विलंब न किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में हुए बड़े फैसले देखने के लिए क्लिक करें

अपर जिलाधिकारी ने अस्थायी रूप से सेना के सहयोग से बनाए गए पैदल मार्ग का भी निरीक्षण किया और इस संबंध में संबंधितों को निर्देश दिए कि पैदल यात्रियों का सुरक्षित रूप से आवागमन कराया जाए। सभी संबंधित अस्थाई पुल पर तैनात रहें।

यह भी पढ़ें 👉  बुद्ध पार्क हल्द्वानी में एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन की बैठक संपन्न

उन्होंने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि नदी के अतिरिक्त मलबे को भी जल्द से जल्द साफ किया जाए। इस कार्य में कोताही न बरती जाए। कहा कि यदि विभागीय लापरवाही सामने आई तो कड़ी कारवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलाधिकारी आंनद स्वरूप ने कहा मनुष्य के स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है योग

उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन जनता की सेवा में सदैव तत्पर है। कोई भी समस्या होने पर स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया जाए, जिससे उस समस्या का निदान जल्द से जल्द किया जा सके। यहां उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी,आर्मी अधिकारियों ,बीआरओ अधिकारियों सहित प्रशासन मौजूद रहा।

To Top