पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ साइबर सैल व फाइनैनशियल फ्रॉड यूनिट ने रिकवर कराए 71 लाख की धनराशि

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल नेतृत्व में और सीओ परवेज अली के मार्गदर्शन में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों और वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ की जा रही निरंतर कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। पिथौरागढ़ साइबर सैल और फाइनैंशियल फ्रॉड यूनिट ने 1237 शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए कुल 71 लाख रुपये की धनराशि रिकवर की है।

मुख्य विवरण:

यह भी पढ़ें 👉  थल पुलिस द्वारा ड्रग्स जागरूकता अभियान के तहत सी0एल0जी0 सदस्यों की गोष्ठी का किया गया आयोजन

1.  साइबर अपराध मामले: साइबर सैल ने 1061 साइबर शिकायतों पर गहन जांच की और 23,95,482 रुपये की रिकवरी की। इन मामलों में ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और अन्य साइबर अपराध शामिल थे, जिनके शिकार कई लोग हुए थे।

2.  फाइनैंशियल फ्रॉड मामले: फाइनैंशियल फ्रॉड यूनिट ने 176 वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों पर कार्रवाई की और इन मामलों में 16 मुकदमे दर्ज किए गए। इसके साथ ही, 48,21,645 रुपये की धनराशि को रिकवर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मनरेगा अनपुरक कार्य योजना बनने के समय में विर्तीय वर्ष की कार्य योजना भी तैयार नहीं कैसे मिलेगा प्रवासियों को रोजगार

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने यह आश्वासन दिया कि साइबर अपराधों और वित्तीय धोखाधड़ी की जांच अभी भी जारी है और इस तरह के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ जिले के विकास खण्डों से अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए रोस्टर तैयार

जनता से अपील: जनता से अपील की जाती है कि वे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल 1930 पर या नजदीकी पुलिस थाने को दें। पुलिस विभाग द्वारा इस दिशा में सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी ताकि नागरिकों को सुरक्षा और विश्वास प्रदान किया जा सके।

To Top