रुद्रपुर

1.04 kg  अफीम के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ऊधमसिंह नगर: जिले स्तर पर नशे के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान में एक बार फिर बाजपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जिसका खुलासा करते हुए एस पी अभय प्रताप सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि लखनपुर पानी चक्की तिराहे के पास से एक व्यक्ति को ऑल्टो कार में सवार 1.04 किग्रा अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त स्वार उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है, जिसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वह रामपुर से अफीम खरीद कर बाजपुर बेचने के लिए जा रहा था। बरामद की गई अफीम की बाजार स्तर पर कीमत लगभग पौने दो लाख रुपया बतायी जा रही। अभियुक्त को मौके पर अफीम के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। जहाँ सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर :उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top