पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ गंगोलीहाट के डेसुली में दूसरे अमृत सरोवर का कार्य प्रारम्भ

पिथौरागढ़ : प्रधानमंत्री के महत्वाकांशी कार्यक्रम मिशन अमृत सरोवर के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जायेगा इसी क्रम में विकास खण्ड गंगोलीहाट में धारीधुमलकोट के बाद दूसरे सरोवर निर्माण कार्य का शिलान्यास ग्राम पंचायत झलतोला के डेसुली तोक में हो गया है। सरोवर निर्माण का कार्य मनरेगा योजनान्तर्गत किया जा रहा है। सरोवर निर्माण कार्य का भूमि पूजन गाँव के वरिष्ठ वृद्ध महिला नागरिक  हीरा देवी द्वारा किया गया।

उप कार्यक्रम अधिकारी पवन पाठक द्वारा बताया गया कि सरोवर निर्माण का मुख्य उद्देश्य भू जल स्तर को बढ़ाना एवं जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना है तथा क्षेत्र में दूसरी बड़ी झील बनने से पर्यटन में भी क्षेत्र का विकास होगा।

भूमि पूजन में ग्राम प्रधान ममता बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य रेनू देवी, उप कार्यक्रम अधिकारी पवन पाठक, ग्राम रोजगार सेवक बिक्रम सिंह मेहरा, भगवती प्रसाद शाह, हेम पांडा,देवेन्द्र लाल, केशर सिंह, हेमा देवी, गीता देवी, पूजा देवी, नारायणी देवी, बचुली देवी, जय सिंह, संतोष सिंह, सुंदर सिंह आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

To Top