क्राइम

लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में  न्यायालय में लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल हेम पन्त द्वारा, 138 एनआई एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 नरेन्द्र सिंह अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर तलाश करते हुए अभियुक्त हरीश प्रसाद S/O जगत लाल उम्र 36 वर्ष R/O ग्राम कनारी पाभै पो0 नैनी सैनी तहसील एंव जिला पिथौरागढ़”, को आज दिनांक 15.09.2021 को पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में शामिल थानाध्यक्ष हेम चन्द्र पंत, उ0नि0 नरेन्द्र सिंह अधिकारी, का0 नैन सिंह,का0 सुरेन्द्र मनराल,का0 नन्दन सिंह मौजूद रहे।

To Top