पिथौरागढ़

694वें दिन भी जारी रहा अनूठा पौधारोपण अभियान

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज अपने 694वें दिन भी लगातार जारी रहा।


अभियान के 694वें दिन डीडीहाट के बंदर लीमा खिरचना स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में “एक पौधा धरती मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंदिर के प्रमुख पुजारी चंचल सिंह खोलिया ने किया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी, उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मोहित भट्ट, उमेश, त्रिभुवन, देवेंद्र सहित कई लोग उपस्थित रहे और पौधारोपण में सहभागिता की।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क धंसने से पिथौरागढ़-थल मार्ग बाधित, यातायात डायवर्ट


इस मौके पर दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका यह पौधारोपण अभियान लगातार जारी रहेगा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता

To Top