पिथौरागढ़

692वें दिन भी जारी रहा अनूठा पौधारोपण अभियान, डीडीहाट में प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ पर्यावरण संदेश

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज अपने 692वें दिन भी निरंतर जारी रहा।
डीडीहाट में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पौधारोपण का विशेष संदेश दिया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता (कुमाऊं) एवं समाजसेवी तथा कार्यक्रम के मुख्य संयोजक नवीन टोलिया को नवनिर्मित जोहर भवन परिसर में पौधारोपण हेतु पौधा भेंट किया गया।


कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरातन छात्र संगठन राजकीय इंटर कॉलेज डीडीहाट एवं चांदनी इंटरप्राइजेज द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए सभी अतिथियों ने अभियान की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना काल के बाद धनतेरस पर पिथौरागढ़ के बाजारों में वापस लौटी रौनक


इस अवसर पर सुनील शाह, भगवान सिंह टोलिया, बहादुर सिंह धर्मशतू, नवीन जोशी, अशोक खडायत, कुंडल सिंह कन्याल, संजू पंत, सत्यम जोशी, दान सिंह कन्याल, किशोर शाह, ललित भंडारी, धन सिंह कफलिया, शेर सिंह शाही, कविंद्र शाही, दिवाकर पांगती, प्रवीण कन्याल, प्रमोद, मोहन राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

To Top