पिथौरागढ़

घाट पिथौरागढ़ सड़क पर दर्दनाक हादसा एक ही परिवार के 2 की मौत 1 लापता

पिथौरागढ़– हल्द्वानी से पिथौरागढ़ आ रही स्विफ्ट कार पिथौरागढ पहुँचने से  पहले ही गुरना के समीप 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार 3 व्यक्ति एक ही परिवार के बताए जा रहे है। सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी है। कार में शामिल उनका भांजा लापता है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुँचे।

मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के बीजाबजेङ गांव निवासी 38 वर्षीय नीरज और 28 वर्षीय धीरज अपने भांजे पिथौरागढ के ही घिघरानी  निवासी 27 वर्षीय सुरेश के साथ हल्द्वानी आए थे। तीनों अपनी निजी कार से वापस लौट रहे थे। लगभग तीन बजे वह पिथौरागढ से आठ किलोमीटर पहले गुरना के समीप पहुंचे थे कि कार खाई में जा गिरी।
इस सूचना पर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 9 जुलाई 2021

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। भारी मशक्कत के बाद नीरज और धीरज के शव को रेस्क़यू किया गया। सुरेश अभी भी लापता है। पुलिस का मानना है कि घटना में वह दूर छटक सकता है। एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शौक की लहर है। स्थानीय विधायक चंद्रा पंत ने घटना में गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top